कांग्रेस प्रत्याशी सावित्रि बाई फुले की हालत बिगड़ी, सीएचसी में भर्ती
बहराइच की सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी तबियत बिगड़ने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुई। तबियत में सुधार।
By Divyansh RastogiEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 08:15 PM (IST)
बहराइच, जेएनएन। बहराइच संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्री बाई फुले की मतगणना से एक दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गई।इलाज के लिए उन्हें सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
बुधवार को अचानक कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद सावित्रि बाई फुले की तबियत खराब हो गई। उन्हें बुखार के साथ पेट में तेज दर्द उठा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नानपारा सीएचसी लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए इलाज के लिए भर्ती करने की सलाह दी। सुबह से सांसद का इलाज सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक शाम से उनकी हालत में सुधार हुआ है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें