स्वतंत्रता दिवस पर आन-बान-शान से फहराया तिरंगा
श्रावस्ती स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ गुरुवार को जोश व उत्साह से मनाई गई। सरकारी व गैर
श्रावस्ती: स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ गुरुवार को जोश व उत्साह से मनाई गई। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने राष्ट्रगान का सस्वर पाठ किया। जश्न-ए-आजादी पर हाथों में राष्ट्र ध्वज लिए बच्चे उत्साह में डूबे दिखे।
कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण के बाद डीएम ओपी आर्य ने कहा कि आजादी के 73 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन आजादी के सिपाहियों का सपना शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो सका है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पारदर्शिता से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध होकर काम करें। एडीएम योगानंद पांडेय, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, आशुलिपिक केके वैश्य, सछ्वावना संस्थान के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक परशुराम त्रिपाठी ने किया। केंद्रीय विद्यालय भिनगा में छात्र-छात्राओं ने मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। क्रास कंट्री दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों व युवाओं को डीएम ने सम्मानित किया।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में ध्वजा रोहण किया। उन्होंने जवानों में मिष्ठान वितरित कर कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसर्किमयों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। एएसपी बीसी दूबे, सीओ भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव, प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा समेत सभी सीमा चौकियों पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्यालय पर कमांडेंट सीएस तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सम्मान गार्ड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण किया। गोष्ठी में जिला जज मृदुलेश कुमार सिंह, एडीजे प्रथम तेज प्रताप तिवारी, अपर जिला जज शिवकुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय राकेश कुमार सिंह, सीजेएम शीतला प्रसाद, सिविल जज बृजेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार रामआसरे मेमोरियल पब्लिक स्कूल भिनगा, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा आदि स्थानों पर भी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।