सीमा पार ताकतों से निपटने का मंत्र देगा संघ
बहराइच : भारत-नेपाल सीमा पर लगातार हो रहे धर्मांतरण, जनसंख्या असंतुलन, मस्जिद-मदरसों की ब
बहराइच : भारत-नेपाल सीमा पर लगातार हो रहे धर्मांतरण, जनसंख्या असंतुलन, मस्जिद-मदरसों की बाढ़ और बढ़ रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार खासा चौकन्ना हो गया है। इसी के मद्देनजर चार से आठ फरवरी तक रुपईडीहा में 25 जिलों के प्रचारकों का एक विशेष अभ्यास वर्ग व ¨चतन शिविर आयोजित किया गया है। संघ के शिविर में इन सब पर मंथन व ¨चतन होगा। स्वयंसेवकों को सीमा पार की ताकतों से निपटने का संघ के दिग्गज मंत्र भी देंगे।
सीमा पर बढ़ रही राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की ¨चता को लेकर संघ परिवार ने विशेष अभ्यास वर्ग का आयोजन किया है। आगामी चुनाव के मद्?देनजर इस अभ्यास वर्ग के कई मायने तलाशे जा रहे हैं। सीमा पर आरएसएस जागरण का अभियान चला रहा है। बावजूद इसके राष्ट्रविरोधी ताकतों के मंसूबे विफल नहीं हो पा रहे हैं। नेपालगंज और इससे सटे भारतीय इलाकों में इनकी गतविधियां बदस्तूर जारी है। इन देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघ ने सीमा पर राष्ट्रवादी ताकतों को संगठित करने व राजनीतिक चेतना का संचार करने के लिए अभ्यास वर्ग लगाकर ऐसे ताकतों से मुकाबले के लिए कमर कसी है। संघ की ²ष्टि से अवध प्रांत के बहराइच, श्रावस्ती, बिसवां, लखीमपुर, रायबरेली, लवकुशनगर, अंबेडकरनगर, रामसनेहीघाट, लखनऊ ग्रामीण, हरदोई, नंदिनीनगर, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर समेत 25 जिलों के जिला प्रचारक, नगर प्रचारक, विस्तारक व संघ संगठन के सभी प्रचारकों को मिलाकर तकरीबन 100 स्वयंसेवकों के साथ पांच दिनों तक रुपईडीहा में मंथन व ¨चतन किया जाएगा। प्रांत प्रचारक सभी को गुर देंगे। इस दौरान बौद्धिक, शाखा, बैठक, ¨चतन व मंथन किया जाएगा। जिला प्रचारक राहुल बताते हैं कि बार्डर पर बढ़ रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर अभ्यास वर्ग में ¨चतन व मंथन के साथ अन्य ¨बदुओं पर चर्चा की जाएगी। संघ के जिला प्रचार प्रमुख डॉ.देवेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि अभ्यास वर्ग में राष्ट्रवादी ताकतों को संगठित करने पर चर्चा की जाएगी। हाल फिलहाल लोकसभा चुनाव के पहले लगने वाले संघ के अभ्यास वर्ग व मंथन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।