पेड़ से टकरायी अनियंत्रित कार, पांच घायल
बहराइच : बहराइच-गोंडा हाइवे पर उधरना सरहदी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होक
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 10:45 PM (IST)
बहराइच : बहराइच-गोंडा हाइवे पर उधरना सरहदी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
एसओ विशेश्वरगंज राज कुमार ने बताया कि बरात में शामिल होने जा रहे लोगों की कार कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर उधरना सरहदी के पास से पेड़ से टकरा गई। कार सवार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे नाम व पता नहीं मिल सका है। यह लोग लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ इलाके से गोंडा बरात में जा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें