गणतंत्र दिवस परेड का जवानों ने किया रिहर्सल
संसू बहराइच शुक्रवार को पुलिस लाइंस में परेड का रिहर्सल कराया गया। डमी मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इस दौरान जवानों ने भी अपने जौहर का प्रदर्शन किया। 26 जनवरी को आयोजित परेड को सफल बनाने के लिए पुलिस जवानों की ओर से रिहर्सल किया जा रहा था। वही बाजारों में भी गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगे से बाजार सजे हुए है।
संसू, बहराइच : पुलिस लाइंस में शुक्रवार को परेड का रिहर्सल कराया गया। डमी मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इस दौरान जवानों ने भी अपने जौहर का प्रदर्शन किया। 26 जनवरी को आयोजित परेड को भव्य बनाने के लिए पुलिस जवानों की ओर से रिहर्सल किया जा रहा है। बाजारों में भी गणतंत्र दिवस की रौनक दिखने लगी है। तिरंगे से बाजार सज गए हैं। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस व होमगार्ड के जवानों द्वारा परेड किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की 22 टोलियां सलामी परेड देंगी। इस टोली में दो महिला आरक्षियों की टोलियां परेड में शामिल होंगी। परेड के दौरान स्वाट टीम के जवान व मोटरसाइकिल स्कार्ट भी अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे। गंभीर अपराधों के साक्ष्य संकलन का कार्य देखने वाली फील्ड यूनिट मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा फायर सर्विस, रेडियो शाखा, यूपी 112 के वाहन भी परेड में शामिल होंगे। एसपी ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। साथ ही सीमा के साथ-साथ जिलों के थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। बाजारों में भी तिरंगा टोपी, झंडा आदि के बिक्री की धूम है। गणतंत्र दिवस को लेकर आमजन में भी खासा उत्साह है।