सात वर्षीय बालिका के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
संसूकैसरगंज (बहराइच) कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका से चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजन ने गंभीर हालत में बालिका को सीएसची कैसरगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने बालिका की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
संसू,कैसरगंज (बहराइच) : कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका से चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। गंभीरावस्था में बालिका को सीएसची कैसरगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पिता की नामजद तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
एक गांव में शुक्रवार को सात वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान रिश्ते का चचेरा भाई फैयाज मौके पर पहुंच गया। बहला फुसलाकर उसे घर के सामने स्थित बाग में खिलाने के बहाने बुला ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका की हालत गंभीर होने पर आरोपित उसे वहीं छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पारिवारजन मौके पर पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। एसओ संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीरावस्था में बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर विजयपुर निवासी फैयाज पुत्र उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।