श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर, निकली शोभायात्रा
नवयुवक रामलीला समिति भूपगंज बाजार की ओर से रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भगवान श्रीराम जन्म व विश्वामित्र आगमन की लीलाओं का मंचन किया गया। व्यास जी ने श्रृंगी ऋषि वशिष्ठ बुलावा पुत्र काम शुभ यज्ञ करावा चौपाई से महोत्सव का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मंचन किया कि पुत्र प्राप्ति यज्ञ के बाद प्रसाद को महाराजा दशरथ ने अपनी रानियों को बांटा। उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। दूसरी ओर जंगल में राक्षसों से साधु-संत परेशान थे। राक्षस उन्हें हवन-यज्ञ नहीं करने दे रहे थे। मुनि विश्वामित्र ने राक्षसों का संहार करने के लिए अयोध्या के महाराजा दशरथ के पुत्रों को मांगने का निश्चय किया और राजा के दरबार में पहुंच गए। कलाकारों का मंचन देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। माधवराज शर्मा मनोज सोनी रोहित शुक्ला संतोष सिंह अभिषेक शुक्ला राजकुमार वैश्य संतोष शुक्ल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संसू, बहराइच : शहर के झिगहाघाट स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हो गया। महोत्सव के लिए शहर के पांडवकालीन श्री सिद्धनाथ मंदिर व गुल्लावीर मंदिर में पूजन के बाद पंचायती मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शहर में यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया।
श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की ओर से हर वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है। यह शोभायात्रा घंटाघर, चौक बा•ार, पीपल तिराहा, मीराखेलपुरा, गुदड़ी, काजीपुरा, बशीरगंज होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। शोभायात्रा में सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने डांडिया नृत्य किया। वृंदावन से आए कलाकार भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन करेंगे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, राधारमण यज्ञसैनी, कमल शेखर गुप्ता, संतोष अग्रवाल, श्रीनाथ शुक्ला, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गुप्ता, सचिन श्रीवास्तव, जय-जय अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, हेमंत मिश्र, श्रवण शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ..पुत्र काम शुभ यज्ञ करावा
पयागपुर : श्री नवयुवक रामलीला समिति भूपगंज बाजार की ओर से रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन भगवान श्रीराम जन्म व विश्वामित्र आगमन की लीलाओं का मंचन किया गया। व्यास जी ने श्रृंगी ऋषि वशिष्ठ बुलावा, पुत्र काम शुभ यज्ञ करावा चौपाई से महोत्सव का शुभारंभ किया। कलाकारों ने मंचन किया कि पुत्र प्राप्ति यज्ञ के बाद प्रसाद को महाराजा दशरथ ने अपनी रानियों को बांटा। उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई। दूसरी ओर जंगल में राक्षसों से साधु-संत परेशान थे। राक्षस उन्हें हवन-यज्ञ नहीं करने दे रहे थे। मुनि विश्वामित्र ने राक्षसों का संहार करने के लिए अयोध्या के महाराजा दशरथ के पुत्रों को मांगने का निश्चय किया और राजा के दरबार में पहुंच गए। कलाकारों का मंचन देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। माधवराज शर्मा, मनोज सोनी, रोहित शुक्ला, संतोष सिंह, अभिषेक शुक्ला, राजकुमार वैश्य, संतोष शुक्ल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।