मुनि गति देखि सुरेश डेराना..
भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से भाजपा से
संसू, पयागपुर बहराइच : पयागपुर के भूपगंज बाजार में श्री नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव का उद्घाटन संत मौनी बाबा ने फीता काटकर किया। पहले दिन नारद मोह की लीलाओं का मंचन हुआ।
व्यास गोविद बिहारी शुक्ला ने - मुनि गति देखि सुरेश डेराना, कामिहि बोलि कीन्ह सनमाना, से मंचन का शुभारंभ किया। नारद मुनि प्रकट होते हैं और गंगा तट के प्राकृतिक ²श्य पर मोहित होकर तपस्या करने लगते हैं। मुनि नारद की तपस्या से देवराज इंद्र का सिंहासन हिलने लगता है। देवराज इंद्र कामदेव को नारद की तपस्या भंग करने के लिए भेजते हैं, लेकिन वह कामयाब नहीं होते। कामदेव पर विजय का समाचार लेकर नारद मुनि भगवान शिव, ब्रह्मा जी व भगवान विष्णु के पास जाते हैं। भगवान विष्णु नारद के अहंकार को दूर करने का निर्णय लेते हैं। कलाकारों ने मंचन से दर्शकों का मन मोह लिया। समिति के अध्यक्ष मनोज सोनी, रोहित आनंद शुक्ला, मनोज चांडक, आलोक शुक्ल, पंकज कसेरा, राहुल सोनी, अभिषेक शुक्ल, सुधांशु शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।