थोड़े देर की बारिश ने दिलाई उमस से राहत
चार डिग्री लुढ़का पारा बारिश के बने आसार चित्र परिचय - 7 बीआरएच 16 में फोटो है। संसू बहराइच तराई में मंगलवार को देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। तेज पुरवा हवाएं चलने लगी। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। 10 मिमी बारिश से धान की फसल को लाभ मिला है। तापमान चार डिग्री लुढ़कने से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
संसू, बहराइच : तराई में मंगलवार को देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। तेज पुरवा हवाएं चलने लगी। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। 10 मिमी बारिश से धान की फसल को लाभ मिला है। तापमान चार डिग्री लुढ़कने से लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
तराई में मानसून सक्रिय है। दबाव कम होने से बारिश अपेक्षित नहीं हो रही है। देर रात आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलने लगी। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 86 फीसद रहने से उमस से थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ.एमवी सिंह ने बताया कि तराई में बारिश के आसार बने हुए हैं। पुरवा हवाएं चलने से दबाव कम बन रहा है। समय-समय पर बारिश होते रहने से गन्ना, धान समेत अन्य खरीफ की फसलों को फायदा पहुंचेगा।