Move to Jagran APP

महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समूह की महिलाओं ने पोषण जागरूकता रैली निकाली। रंगोली बनाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। रैली में सही पोषण देश रोशन समेत अन्य स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संचालित समूह की महिलाओं ने सुजौली चफरिया जंगल गुलरिहा चहलवा फकीरपुरी समेत अन्य गांवों में रैली निकाली। इसके बाद बैठक कर लोगों को बच्चों में कुपोषण दूर करने के जरूरी उपाय बताए। रंगोली भी बनाई गई। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए प्रेरित किया गया। साफ-सफाई अपनाकर बीमारियों से बचने की सलाह दी गई। सुषमा इंदू सुमित्रा सुनीता गीता संदीप सिंह समे

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 10:37 PM (IST)
महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली
महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

संसू, बिछिया(बहराइच) : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समूह की महिलाओं ने पोषण जागरूकता रैली निकाली। रंगोली बनाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया। रैली में सही पोषण, देश रोशन समेत अन्य स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

loksabha election banner

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संचालित समूह की महिलाओं ने सुजौली, चफरिया, जंगल गुलरिहा, चहलवा, फकीरपुरी समेत अन्य गांवों में रैली निकाली। इसके बाद बैठक कर लोगों को बच्चों में कुपोषण दूर करने के जरूरी उपाय बताए। रंगोली भी बनाई गई। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार देने के लिए प्रेरित किया गया। साफ-सफाई अपनाकर बीमारियों से बचने की सलाह दी गई। सुषमा, इंदू, सुमित्रा, सुनीता, गीता, संदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.