Move to Jagran APP

प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर झूमे कांग्रेसी

जासं, बहराइच : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर क

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM (IST)
प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर झूमे कांग्रेसी
प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर झूमे कांग्रेसी

जासं, बहराइच : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप ¨सह ज्ञानू के आवास पर बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस फैसले की सराहना की गई। कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि प्रियंका गांधी को पार्टी में जिम्मेदारी मिलने से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। उन्होंने कहा कि महासचिव का दायित्व मिलने के साथ ही उप्र का प्रभारी बनाने पर आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लगातार प्रियंका गांधी के पार्टी में सक्रिय रहने को लेकर मांग उठ रही थी। सही समय पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने फैसला लेकर पार्टी में जान फूंक दी है। इंजीनियर जेपी मिश्र ने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आ जाने से देश में जुमलेबाजों व भ्रष्ट नेताओं का सफाया होगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय का सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्वागत कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक रामसागर राव, मुकुंदजी शुक्ला शेरा, एहतिशाम अली, दीपक श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, हसन इश्तियाक, डॉ.हनुमान प्रसाद, राजेश शुक्ला, अबू लैस, बाबू खां, निशंक अग्रवाल मौजूद रहे। डॉ. हनुमान प्रसाद, दीपक पाठक, उमेशचंद्र मिश्रा ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.