महिला प्रधान बदल रहीं गांव की तस्वीर
रामानंद मिश्रा फखरपुर (बहराइच) लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पथ प्यारे हैं। साक्षी हों राह रोके खड़े पीले बांस के झुरमुट की उनमें गा रही है जो हवा उसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की यह पंक्तियां ग्राम पंचायत कोदही की महिला प्रधान किरन पर बिल्कुल सटी बैठती हैं।
रामानंद मिश्रा, फखरपुर (बहराइच) : लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं, हमें तो जो हमारी यात्रा से बने ऐसे अनिर्मित पथ प्यारे हैं। साक्षी हों राह रोके खड़े पीले बांस के झुरमुट की, उनमें गा रही है जो हवा उसी से लिपटे हुए सपने हमारे हैं। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की यह पंक्तियां ग्राम पंचायत कोदही की महिला प्रधान किरन पर बिल्कुल सटी बैठती हैं।
ग्राम प्रधान बनने के बाद वह गांव में बदलाव की बयार बहा रही हैं। गांव की तस्वीर व तकदीर बदलने में जुटी महिला ग्राम प्रधान को तीन बार सम्मान भी मिल चुका है। विकास के नए आयाम रचकर वे दूसरों के लिए नजीर बन रही हैं। फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोदही की किरन देवी चार साल पहले प्रधान चुनी गई थी। आंखों में विकास का सपना संजोए किरन अपने जज्बे के बूते विकास का नया कीर्तिमान हासिल किया है।
स्वच्छता के लिए बनी नजीर : ग्राम पंचायत के चौमुखी विकास के लिए योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गांव को शौचमुक्त बनाने के लिए हर घर शौचालय का निर्माण कराया। कोई भी परिवार खुले में शौच न जाय, इसके लिए चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। उनका प्रयास रंग ला रहा है। गांव खुले में शौचमुक्त हो चुका है। परिवार के लोग शौचालय का प्रयोग करते हैं। 586 परिवारों को शौचालय मिला है। 108 झोपड़ियां पक्के आवास में तब्दील हो गई हैं। गांव को जोड़ने वाला बदहाल मार्ग दुरुस्त कराकर खड़ंजा लगा दिया गया है।
गांव में अभियान को लगाया पंख, मिला सम्मान : विकास कार्यों के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता में शुमार अभियान को भी गांव में लागू करने में आगे रहीं। किरन बताती हैं कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गांव में चौपाल लगाकर लेागों को पोषण के बारे में जानकारी दी। स्वच्छता के विभिन्न आयामों की सीख ने उन्हें सम्मान दिलाया। वे बताती हैं कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर काम करने के जज्बे को बल मिला। तत्कालीन डीएम अजयदीप सिंह व माला श्रीवास्तव ने भी उन्हें सम्मानित किया।