पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में करें सहयोग
जरूर से ज्यादा पानी उपयोग न करने की अपील चित्र परिचय - 21बीआरएच 10 में फोटो है। संसू नानपारा(बहराइच) नगर के मदरसा जामिया कासमिया खैरुल उलूम में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। जरूरत से ज्यादा पानी बर्बाद न करने को भी कहा गया।
संसू, नानपारा(बहराइच) : नगर के मदरसा जामिया कासमिया खैरुल उलूम में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की गई। जरूरत से ज्यादा पानी उपयोग न करने को भी कहा गया।
मदरसा के उप प्रधानाचार्य मौलाना सालिम कासमी ने कहा कि देश में पौध लगाने, पानी बचाने व साफ-सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी आने वाले भविष्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कयामत के दिन पानी का हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौध लगाने के बाद उससे निकलने वाले फल अगर कोई मनुष्य या मवेशी खा लेता है तो पौध लगाने वाले को उसका पुण्य जरूर मिलता है, इसलिए हम सभी को पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण जरूर करना चाहिए। हरे-भरे पेड़ों को न काटने की भी अपील की। उन्होंने साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया। मौलाना इश्तियाक कासमी, मौलाना शादाब फारूकी, मौलाना नसीम कासमी, कारी मुहम्मद जुनेद, हाफिज अली, अब्दुल कुद्दूस समेत अन्य मौजूद रहे।