पथराव होता रहा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस
बहराइच : मंगलवार को शेखदहीर गांव के टेपरा में जांच को पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों
बहराइच : मंगलवार को शेखदहीर गांव के टेपरा में जांच को पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव होता रहा। ग्रामीणों के बीच-बचाव कराने पर मामला शांत हुआ। इस दौरान एक महिला के सिर पर पत्थर लगने से वह घायल हो गई। दोनों पक्ष पुलिस कर्मियों पर मारपीट कराने का आरोप लगा रहे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के टेपरा में अयोध्या प्रसाद व मंगल प्रसाद के बीच जमीन कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत की गई थी। इस पर दो सिपाही मौके पर जांच करने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए विवाद होने लगा। ईंट-पत्थर चलने लगे। पुलिस आगे बढ़ी तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। आक्रोश देख पुलिस एक किनारे खड़ी हो गई। पथराव में मीना (25) घायल हो गई। अयोध्या प्रसाद का आरोप कि उनकी पैतृक जमीन पर पुलिस कब्जा कराने पहुंची थी। पूर्व प्रधान दिनेश कुमार का कहना है कि आए दिन पुलिस गांव में इस तरह के विवाद करा रही है।