पंडाल तैयार, गणपति बप्पा का इंतजार
बहराइच : शहर से लेकर गांव तक गणेश पूजा के लिए पंडाल सजाए जा रहे है। पंडालों को अंि
बहराइच : शहर से लेकर गांव तक गणेश पूजा के लिए पंडाल सजाए जा रहे है। पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री गणपति पूजन महोत्सव समिति द्वारा गणेश पूजा के दौरान कई प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। मूर्ति कलाकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हुए है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक गणपति बप्पा मोरया का इंतजार हो रहा है।
शहर में गणेश पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। गणेश उत्सव समिति बहराइच के राजा के अध्यक्ष मनीष रस्तोगी, अखिलेश यादव, आकाश सोनी, विनोद श्रीवास्तव, आलोक कोहली, शिवाराज गुप्ता, गौरव अग्रवाल, शुभम सोनी,आदित्य शुक्ला, शिवेंद्र त्रिपाठी पंडाल को भव्य बनाने मे जुटे हुए है। अध्यक्ष ने बताया की विजय शंकर गुप्ता, नितीश रस्तोगी, आयुष अग्रवाल, मुकुल रस्तोगी, अंकित जालान 17 सितंबर को होने वाले भव्य विशाल जागरण की योजना को कार्य प्रदान कर रहे है। मीडिया प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि बालीबुड के भजन गायक तरुण सागर एंड व अघोरियों के नाथ झाकियों के ग्रुप द्वारा शिव तांडव का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। 21 सितंबर को विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा और 23 सितम्बर को भव्य विशाल शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। ब्राह्मणीपुरा, धनकुट्टीपुरा, छावनी बाजार समेत अन्य मुहल्लों में समितियां गणपति बप्पा मोरया के आने की तैयारी में जुटे हुए हैं।