मुहर्रम की ढोल बजाने को लेकर विवाद, 17 गिरफ्तार
खजुरिया गांव का मामला दो समुदायों के आमने-सामने आने पर पुलिस हुई सतर्क संसू रिसिया मोड़(बहराइच) रामगांव थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में मोहर्रम की ढोल बजाने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों में झड़प हो गई। दो समुदायों में विवाद की खबर पाकर पुलिस गांव पहुंची। तनाव को देखते हुए 19 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
संसू, रिसिया मोड़(बहराइच) : रामगांव थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में मुहर्रम की ढोल बजाने को लेकर गुरुवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। पुलिस ने शांतिभंग होने की आशंका में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम रेहुआ मंसूर के खजुरिहा गांव में हनीफ समेत कई लोग मुहर्रम पर्व को लेकर ढोल बजा रहे थे। मुंशी लाल ने घर से आगे निकलकर ढोल बजाने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते-देखते दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ मुकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों को शांत कराया। बावजूद कुछ लोग विवाद को बढ़ाने में लगे रहे। इस पर 17 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। एसओ ने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है। पुलिस गांव का माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों पर नजर रख रही है।