विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना पर NSA लगाने की मांग, तकरीरों में समाज और राष्ट्र विरोधी भाषण देने का आरोप

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहने वाले मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने की मांग की जा रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मौलाना पर सीएम योगी की मां को अपशब्द कहने का आरोप।

  2. आरोपित पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की मांग।

  3. बहराइच जेल में बंद मौलाना पर 82 मुकदमे दर्ज।

जागरण संवाददाता, बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को अपशब्द कहने वाले बिहार निवासी मौलाना पर अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की धारा बढ़ाने की मांग की जा रही है। आरोपित के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कुल 82 मुकदमे दर्ज होने की बात कही गई है। फिलहाल मौलाना बहराइच जेल में बंद है।

बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट पथराबाड़ी निवासी मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी ने भागलपुर जिले में एक सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां को अपशब्द कहे थे। मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह की तहरीर पर नगर कोतवाली में आठ मार्च को मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोमवार को यूपी एसटीएफ ने मौलाना को बिहार के पूर्णिया जिले के के अमौर थाना के दलमालपुर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को यूपी एसटीएफ गोरखपुर टीम के निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की अगुवाई में मौलाना को बहराइच कोतवाली नगर लाया गया। इसके बाद उसे जेल भेजा गया था।

बुधवार को मुकदमें के वादी ने डीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र सौंपकर आरोपित के खिलाफ एनएसए की धारा बढ़ाने की मांग की। उन्होने आरोप लगाया कि मौलाना अपनी तकरीरों में अक्सर समाज व राष्ट्र विरोधी भाषण देता है। तकरीरों के माध्यम से वह जिहाद, गौहत्या, धर्मांतरण जैसे अपराधों को बढ़ावा भी देता है।

यह भी पढ़ें- बहराइच में फूड प्वॉइजनिंग से बिगड़ी 12 छात्र-छात्राओं तबीयत, एक की हालत गंभीर