विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में फूड प्वॉइजनिंग से बिगड़ी 12 छात्र-छात्राओं तबीयत, एक की हालत गंभीर

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:20 PM (GMT+05:30)

बहराइच के मिहींपुरवा स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में 12 छात्र-छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर सभी को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एकलव्य विद्यालय के 12 छात्र फूड प्वाइजनिंग से बीमार।

  2. सभी को सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया, एक भर्ती।

  3. चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान पर ध्यान देने को कहा।

संवाद सूत्र, मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम बोझिया स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय की 12 छात्र-छात्राओं की फूड प्वॉइजनिंग से हालत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी मोतीपुर लाया गया। एक की हालत गंभीर देख भर्ती किया गया। अन्य को दवा देकर वापस भेज दिया गया। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की हिदायत दी है।

मिहीपुरवा इलाके में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को खाना खाया। उसके बाद शाम को तबीयत बिगड़ने लगी। विद्यालय की स्वास्थ्य अधिकारी महिमा वर्मा ने सभी को दवाइयां दी, लेकिन उल्टी व दस्त की शिकायत बनी रही।

हालत में सुधार न होने पर बुधवार को सभी को अन्य स्टाफ की मदद से स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक अरविंद कटियार, हीरालाल व चिल्ड्रेन चिकित्सक डा. अरशद सिद्दीकी ने सभी का इलाज किया। एक की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने सभी को बताया कि बदलते मौसम में खानपान को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- बहराइच को मिली 46 करोड़ की सौगात, 21 किलोमीटर सड़क होगी चौड़ी