बहराइच को मिली 46 करोड़ की सौगात, 21 किलोमीटर सड़क होगी चौड़ी
बहराइच-सीतापुर हाईवे पर कल्याणपुरवा से महेशपुरवा तक 21.4 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को मंजूरी मिली है। 46.12 करोड़ ...और पढ़ें

6.5 मीटर चौड़ी होगी सड़क, 60 गांवों के एक लाख की आबादी को मिलेगा फायदा। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
21.4 किलोमीटर सड़क का होगा सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण।
46.12 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी यह सड़क।
60 गांवों के एक लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ।
जागरण संवाददाता, महसी (बहराइच)। बहराइच-सीतापुर हाईवे स्थित कल्याणपुरवा से एरिया-किसानगंज होते हुए तहसील मुख्यालय तक 21.4 किलोमीटर लंबे सड़क के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की सौगात मिली है। इसमें 46 करोड़ 12 लाख की लागत आएगी। सड़क निर्माण से क्षेत्र के 60 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
सरकार ने गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए बेहतर सड़कों वादा किया है। इस कड़ी में बहराइच-सीतापुर हाईवे स्थित कल्याणपुरवा के चैनेज 0.000 से महेशपुरवा स्थित 21.400 किलोमीटर तक 5.5 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है।
इसके लिए दो करोड़ 25 लाख 27 हजार की धनराशि अवमुक्त की गई। स्वीकृति दी। बता दें कि तहसील मुख्यालय तक जाने के लिए यह सीधा रास्ता है। वर्तमान में यह सड़क 3.5 मीटर चौड़ी है। ग्रामीणों की मांग पर महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव सौंपा। अवर अभियंता विशद सिंह ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में छह ब्लॉकों में 7.20 करोड़ से बनेगा किसान कल्याण केंद्र, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की भी होगी सुविधा
इन गांवों को मिलेगा फायदा
तहसील, ब्लाक मुख्यालय के साथ सीएचसी व अन्य कार्यालयों तक पहुंचने के लिए यह सीधा रास्ता है। इसके निर्माण से बैकुंठा, एरिया, पिपरा,किसानगंज मरवट, धनौली, फत्तेपुरवा, भगवानपुर, हरदी गौरा, लखनापुर, सधुवापुर, चांदपारा समेत 15 ग्राम पंचायतों के 60 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
6.5 किलोमीटर तटबंध भी होगा मजबूत
इस मार्ग के बीच 6.5 किलोमीटर तटबंध पड़ता है। बारिश के समय कई स्थानों पर रेनकट हो जाते हैं। चौड़ीकरण से तटबंध भी मजबूती मिलेगी।
