यूपी में छह ब्लॉकों में 7.20 करोड़ से बनेगा किसान कल्याण केंद्र, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की भी होगी सुविधा
बहराइच में छह विकास खंडों में 7.20 करोड़ रुपये की लागत से किसान कल्याण केंद्र बनेंगे। प्रत्येक केंद्र पर 1.20 ...और पढ़ें
-1774968006910_m.webp)
छह ब्लाकों में 7.20 करोड से बनेगा किसान कल्याण केंद्र। AI जेनेरेटेड फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बहराइच। छह विकास खंड में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किसान कल्याण केंद्र का निर्माण होगा। जिसमें कृषि विभाग की ओर से खाद, बीज रखा जाएगा। किसानों को इलाके में ही आसानी से खाद व बीज उपलब्ध हो जाएगी। किसानों को प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्नत खेती के बारे में प्रशिक्षित किया जा सकेगा।
सरकार की ओर से किसानों को खाद व बीज उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय उसके नजदीक किसान कल्याण केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां पर जिले के छह विकास खंड में खाद गोदाम व मीटिंग हाल के लिए कृषि विभाग की ओर से शासन को पत्र लिखा गया। जिसकी मंजूरी देते हुए शासन की ओर से बजट मंजूर कर दिया गया है।
एक किसान कल्याण केंद्र पर एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च होगा। गोदाम व भवन दो मंजिला रहेगा। ऊपर के हिस्से में मीटिंग हाल रहेगा। जिसमें किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह ब्लाकों में बनने वाले केंद्र पर सात करोड़ 20 लाख रुपर्य खर्च होगा।
जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक जिले के शिवपुर, महसी, तेजवापुर, जरवल, कैसरगंज व हुजूरपुर में बीज गोदाम व मीटिंग हाल बनेगा। नए सत्र में कार्य शुभारंभ करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोदाम में एक हजार क्विंटल बीज रखने की क्षमता होगी।
यह रहेगी सुविधा
मीटिंग हाल में किसानों के बैठने के लिए कुर्सी, प्रोजेक्टर, वाटर कूलर, प्रिंटर, कंप्यूटर लगवाया जाएगा। जिससे किसानों को कोई समस्या न हो। प्राेजेक्टर के द्वारा बारीकी से समझाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे कि खेती किसानी में उन्हें दिक्कत न हो। भवन का मुख्य द्वार भी बनेगा।
स्क्रीन पर देख सकेंगे खेती
मीटिंग हाल में किसानों को प्रोजेक्टर (स्क्रीन) के द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। स्क्रीन पर किसानों को चलती फिरती छवियों से उन्हें खेती करने के टिप्स बताए जाएंगे। इसी के चलते सभी केंद्रों में प्रोजेक्टर लगाया जाएगा। किसानों को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सकेगा। -डॉ. सूबेदार यादव जिला कृषि अधिकारी।
