मंदिर निर्माण शुभारंभ पर बांटे जाएंगे 11000 लड्डू
- विहिप के उपाध्यक्ष राधारमण बनवा रहे लड्डू
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:24 AM (IST)
संसू, बहराइच : अयोध्या के रामजन्मभूमि में मंदिर निर्माण शुभारंभ को लेकर जिले में उल्लास का माहौल है। मंदिर निर्माण कार्यक्रम में सम्मिलित न होने पर विहिप की ओर से 11000 लड्डू तैयार कराया जा रहा है, जो राम भक्तों को बांटा जाएगा।
विहिप के विभागाध्यक्ष रामशरण यज्ञसैनी बताते हैं कि वे 1989 से 1990 तक जेल में रहे। 1992 में ढांचा विध्वंस में वह विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के बुलावे पर अयोध्या गए थे। दो अगस्त को भी वे मिट्टी व जल लेकर बहराइच से कारसेवकपुरम अयोध्या गए थे। राम मंदिर निर्माण की शुभ बेला पर राम भक्तों को लड्डू खिलाने के लिए वे स्वयं 11000 लड्डू तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के पूजन कार्यक्रम के बाद शहर से लेकर गांव तक लड्डू का वितरण कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें