नानपारा-मैलानी प्रखंड पर खाली रैक के साथ इंजन का हुआ ट्रायल, 16 नवंबर से ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन
मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर ढाई माह बाद ट्रेनों का संचालन 16 नवंबर से फिर शुरू होगा।

तस्वीर- फाइल।
HighLights
मैलानी-नानपारा रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन 16 नवंबर से शुरू।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त ट्रैक पर खाली रैक का सफल ट्रायल।
यात्रियों, दुधवा पर्यटकों और नेपाल जाने वालों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, बहराइच। मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर ढाई माह से ट्रेनों का संचालन बंद है। मीटर गेज रेल लाइन पर शुक्रवार को इंजन के साथ खाली रैक का ट्रायल हुआ। रेलवे की ओर से 16 नंबवर से ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी गई है। इससे यात्रियों में खुशी है।
लखीमपुर के पलिया रेलवे स्टेशन के पास ढाई माह पूर्व बाढ़ के पानी के चलते ट्रैक के नीचे रिसाव शुरू हो गया था। जिसके चलते रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।
मीटर गेज रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद होने यात्रियों को पलिया, मैलानी, भीरा, तिकुनिया, बिछिया, मिहींपुरवा व नानपारा रेलवे स्टेशन की यात्रा नहीं होपा रही थी। सभी निजी साधनों से गंतव्य को जाते थे। दोपहर में बिछिया रेलवे स्टेशन पर खाली रैक के साथ ट्रायल किया गया।
मैलानी रेलवे जंक्शन से बिछिया रेलवे स्टेशन होते हुए बोगी और इंजन के साथ रैक को नानपारा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। ट्रैक की मरम्मत और सेफ्टी जांच का कार्य पूरा होने के बाद रेल विभाग ने यह कदम उठाया है।
अब पुन: 16 नवंबर से ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। रूट शुरू होने से दुधवा टाइगर रिजर्व जाने वाले पर्यटकों और नेपाल सीमा तक जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यात्रियों ने ट्रेन संचालन पर हर्ष जताया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि ट्रेन संचालन के लिए ट्रायल हुआ है। सब सही रहा तो ट्रेन संचालित हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।