भगवान शिव की निकली बरात, शहरवासी बने बराती
देव स्वरूपों व भूत-पिशाचों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र ढोल-नगाड़ों पर झूमे भक्त चित्र परिचय - 22 बीआरएच 12 13 व 14 में फोटो है। संसू बहराइच महाशिवरात्रि पर्व पर शहर से लेकर गांव तक भगवान शिव के विवाहोत्सव की धूम रही। जगह-जगह बरात शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें बाबा भोले के सिर पर सेहरा सजाया गया। बराती के रूप में पूरा तराई झूमता नजर आया। किसी ने भूत-पिशाच का रूप लिया तो किसी ने शिव लोक सजाया। वाद्ययंत्रों के साथ देर रात तक सड़कों पर भक्तों का रेला रहा।
बहराइच : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर से लेकर गांव तक भगवान शिव के विवाहोत्सव की धूम रही। जगह-जगह बरात शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें बाबा भोले के सिर पर सेहरा सजाया गया। बराती के रूप में पूरा तराई झूमता नजर आया। किसी ने भूत-पिशाच का रूप लिया तो किसी ने शिव लोक सजाया। वाद्ययंत्रों के साथ देर रात तक सड़कों पर भक्तों का रेला रहा।
शहर के रामघाट, धनकुट्टीपुरा व घंटाघर तांगा स्टैंड से महादेव शिव की दोपहर बाद रिमझिम फुहारों के बीच बरात सजाई गई। पुरवा हवा के बीच हर-हर महादेव के उद्घोष संग मां भारती के एकाकार के साथ बराती डीजे की धुन पर झूमते हुए आगे बढ़े। बैल पर शिव के स्वरूप धारण कर बरात को देखते लिए सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ लगी रही। भूत-पिशाच व अन्य देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह बरात छावनी चौराहे से होते हुए अग्रसेन चौक, डिगिहा तिराहा, अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार होते हुए पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
जरवलरोड : महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे नगर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्राचीन शिवमंदिर से रथ पर सवार होकर भोले की बरात नगर में निकली। जगह-जगह भक्तों ने शिव स्वरूप पर पुष्प वर्षा की। बरात सब्जी मंडी, चीनी मिल चौराहा से तूफानी चौराहा होते हुए स्टेशन रोड व मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कृष्ण कुमार पोरवाल, चंद्र कुमार जैन, संजय कुमार, चंदन गुप्ता, सुनिधि देव, बनारसी दास, रामलौटन, कैलाशचंद्र, जीतू श्रीवास्तव, अजय व अन्य मौजूद रहे।
नानपारा : नगर के शिवाला बाग मंदिर, कालीकुंडा, माधवदास मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ शिव विवाहोत्सव मनाया गया। नगर में शिव बरात निकाली गई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं के रूपों की झांकियां निकाली गई। अजय गुप्ता, आनंद रस्तोगी, छत्रपाल, नागेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।