शिक्षकों को दिए पुस्तकालय संचालन के गुर
कैसरगंज (बहराइच) : कैसरगंज में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम क
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 10:52 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 10:52 PM (IST)
कैसरगंज (बहराइच) : कैसरगंज में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कम्युनिटी लाइवलीहुड्स व टाटा ट्रस्ट के सहयोग से चयनित स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। इन्हें पुस्तकालय क्रियान्वयन पुस्तकालय की जानकारी दी गई। इसमें शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों बुक टाक, रीड अलाउड, किताबों की विधाओं के अनुसार प्रदर्शनी, जोड़ीदार के साथ पढ़ना, खजाना की खोज, बुक हॉस्पिटल, ईशु कार्ड (किताबों का लेनदेन कार्ड) के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने अपने स्कूल के लिए पुस्तकालय कार्य योजना बनाने का सुझाव लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें