तेंदुए की दहाड़ से दहशत
बहराइच : बहराइच वन प्रभाग क्षेत्र के चकिया जंगल से सटे सर्रा कला समेत आधा दर्जन गांवों में तें
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 11:18 PM (IST)
बहराइच : बहराइच वन प्रभाग क्षेत्र के चकिया जंगल से सटे सर्रा कला समेत आधा दर्जन गांवों में तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण खौफजदा हैं। शुक्रवार शाम को तेंदुए की दहाड़ से लोग सहम गए। दहशतजदा ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। सूचना वन कर्मियों को दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई दिनों से गांवों के आसपास घूम रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र मौर्या ने बताया कि गांवों में तेंदुए की दहशत है। सर्राकला गांव के आसपास तेंदुए के पगचिह्न भी पाए गए हैं। डीएफओ बहराइच आरपी ¨सह ने बताया कि वनकर्मियों को मुस्तैद किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें