तेंदुए घर में बंधी बकरी का किया शिकार, दूसरा घायल
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज अंतर्गत कैलाशपुरी में अ
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 11:31 PM (IST)
संसू, बिछिया (बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज अंतर्गत कैलाशपुरी में अंकुश पुत्र बबलू की बकरी को तेंदुए ने निवाला बना लिया। घटना भोर में लगभग चार बजे की है। परिवारजन अपने घर में सो रहे थे।
जंगल से निकलकर आया तेंदुआ घर में घुस गया और घर के अहाते में बंधी एक बकरी को घायल कर दिया और दूसरी को मौत के घाट उतार दिया। आवाज सुनकर परिवारजन जागे और शोर मचाना शुरू किया, तब तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इससे पूर्व भी कैलाशपुरी गांव में तेंदुआ मवेशियों को निशाना बना चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें