तेंदुए ने हमले में बकरा घायल
पुर में योग शिविर सुबह सात बजे से शहर के बिजली उपकेंद्रों पर मेगा शिविर सुबह नौ बजे से जिले के विभिन्न बीआरसी पर लर्निंग आउट कम परीक्षा तैयारी बैठक सुबह नौ बजे से
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:02 AM (IST)
संसू, बिछिया(बहराइच) : कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के आजमगढ़पुरवा में तेंदुए ने बकरे पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। गांव में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत का माहौल है।
गांव की रंभा पत्नी बृजेश लाल के अहाते में शनिवार रात तेंदुआ घुस आया। उसमें बंधे बकरे पर हमला कर दिया। बकरे की आवाज सुनकर परिवारजन दौड़े तो बकरे को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। सूचना वन कर्मियों को दी गई। वन दारोगा कबीरुल हसन ने वन कर्मियों के साथ तकरीबन एक घंटे तक मौके पर पहुंचकर गश्त किया। लोगों को सजग रहने की सलाह दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें