तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर
इलाज के लिएअस्पताल में कराया भर्ती
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
संसू, बिछिया (बहराइच) : सुजौली थाना क्षेत्र का भोलापुरवा निवासी आठ वर्षीय बालिका सलोनी शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। अचानक कतर्निया जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। बालिका की चीख सुनकर परिवारजन बाहर की ओर भागे तो तेंदुए के जबड़े में बालिका को देखकर शोर मचाया।
शोर शराबा सुनकर ग्रामीण पहुंचे। हांका लगाने पर तेंदुआ बालिका को छोड़कर जंगल में भाग गया। जानकारी पाकर वनदारोगा शशिभूषण, फारेस्ट गार्ड अभय प्रताप सिंह, वाचर सूरज शुक्ल, नरेंद्रभूषण मौके पर पहुंचे। हमले में घायल बालिका का इलाज सीएचसी मिहींपुरवा में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें