Move to Jagran APP

घात लगाकर तेंदुए ने किया हमला, 10 मिनट तक चला खूनी संघर्ष Bahraich News

बहराइच के कतर्नियाघाट जंगल नैनिहा गांव में किसान पर तेंदुए ने किया हमला।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 07:27 PM (IST)
घात लगाकर तेंदुए ने किया हमला, 10 मिनट तक चला खूनी संघर्ष Bahraich News
घात लगाकर तेंदुए ने किया हमला, 10 मिनट तक चला खूनी संघर्ष Bahraich News

बहराइच, जेएनएन। जिले के कतर्नियाघाट वन्‍यजीव प्रभाग में मंगलवार देर रात एक किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लगभग 10 मिनट तक किसान ने तेंदुए से संघर्ष किया और किसी तरह से जान बचाने में कामयाब हुआ। वहीं क्षेत्र में तेंदुए की दहशत फैल गई है। 

loksabha election banner

 

यह है मामला 
जैसे-जैसे जंगल सिमटता जा रहा है। वन्‍यजीवों के लिए भी आसरा कम होता रहा है। जिसकी वजह से अक्‍सर जानवर आबादी का रूख करने लगते हैं। कुछ ऐसा ही कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में हुआ। जंगल से सटे नैनिहा गांव के रामकेवल(65) मंगलवार देर रात खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। किसान जान बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष करने लगा और मदद के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता हुआ देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 

मशाल जलाकर भगाया तेंदुआ 
किसान की चीख-पुकार सुनकर लोग उसकी तरफ मशाल जलाकर दौड़े। तेंदुआ जलती मशाले और शोर सुनकर घायल रामकेवल को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर जख्‍म आए। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे। डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि टीम मौके पर गई थी, लेकिन आसपास तेंदुए के पगचिन्‍ह नहीं मिले है। जांच की जा रही है। 

क्षेत्र में फैली दहशत 
जैसे-जैसे जंगल घटते जा रहे हैं। वन्‍यजीव आबादी की ओर रूख करने लगते हैं। ऐसे में जानवरों का लोगों पर हमला करनेे की घटना भी बढ़ने लगती है। जंगल से सटे गांवों में बाघ और तेंदुए के दहशत से लोग खेतों में नहीं जा पा रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.