Move to Jagran APP

10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचाई अपनी जान

संसूबहराइच कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के कतर्निया रेंज में खेत में लगे धान के फसल को चर रही गाय को भगाने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष कर चिल्लाता रहा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना पर रेंजर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो उपचार के लिए पीएचसी सुजौली पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 12 Sep 2019 10:10 PM (IST)
10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर युवक ने बचाई अपनी जान

संसू,बहराइच : कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के कतर्निया रेंज में खेत में लगे धान की फसल को चर रही गाय को भगाने गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष कर चिल्लाता रहा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हांका लगाया। इसके बाद तेंदुआ जंगल में भाग गया। सूचना पर रेंजर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल हो इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

loksabha election banner

सुजौली थाना क्षेत्र के सिरसियन पुरवा निवासी कल्लू (26) पुत्र रामू सुबह खेतों में लगी फसल को देखने के लिए खेत गया था। इस दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। युवक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाता रहा। 10 मिनट तक वह तेंदुए से जूझता रहा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी- डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ कुछ देर तक मौके पर डटा रहा। ग्रामीणों की एकत्रित भीड़ ने जब तेंदुए की तरफ बढ़ने लगी तब तेंदुआ जंगल में भागा। उसे उपचार के लिए सुजौली पीएचसी लाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। रेंजर ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आसपास तैनात करने के साथ ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी थाना क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी कृपाराम (17) भी तेंदुए के हमले में घायल हो गया था। लगातर हो रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशतजदा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.