Move to Jagran APP

तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, सहमे लोग

कैंप कर रहे वनकर्मी एहतियात बरतने की अपील चित्र परिचय - 17बीआरएच 37 व 40 में फोटो है। संसू महसी (बहराइच) हरदी थाना क्षेत्र के चांदपारा गांव में शनिवार देर रात आबादी के बीच तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने दरवाजे पर बंधे मवेशी को निवाला बना डाला। आहट पाकर लोग जाग गए। हांका लगाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है। चांदपारा गांव निवासी रामसेवक पुत्र राममिलन के दरवाजे पर बंधी गाय पर तेंदुए ने हमला कर अपना निवाला बना डाला। कुत्तों के भोंकने व खटपट की आवाज

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:19 PM (IST)
तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, सहमे लोग
तेंदुए ने मवेशी को बनाया निवाला, सहमे लोग

संसू, महसी (बहराइच): हरदी थाना क्षेत्र के चांदपारा गांव में शनिवार देर रात आबादी के बीच तेंदुआ आ धमका। तेंदुए ने दरवाजे पर बंधे मवेशी को निवाला बना डाला। आहट पाकर लोग जाग गए। हांका लगाने पर तेंदुआ भाग गया। तेंदुए की दस्तक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है।

loksabha election banner

चांदपारा गांव निवासी रामसेवक पुत्र राममिलन के दरवाजे पर बंधी गाय पर तेंदुए ने हमला कर अपना निवाला बना डाला। कुत्तों के भोंकने व खटपट की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। बाहर निकले तो देखा तेंदुआ उनके मवेशी को निवाला बना चुका था। ग्रामीणों ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ झाड़ियों में भाग गया। वनरक्षक प्रताप सिंह राना के साथ वनकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांबिग की। दिन भर वन विभाग की टीम झाड़ियों को खंगालती रही, लेकिन तेंदुए का लोकेशन नहीं पा सकी। वन दारोगा दीपक सिंह ने बताया कि गाय का अंत्य परीक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पगचिह्न संकलन कर जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.