आठ दिन बाद भी नहीं लगा अपहृत छात्रा का सुराग
चार दिन पूर्व रामगांव थाना क्षेत्र सुभानपुरवा टेपरहा गांव निवासी युवक की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी दंपती को गिरफ्तार किया है। छेड़खानी से आजिज होकर दंपती ने युवक की हत्या करने की बात कही है।
संसू, बिछिया(बहराइच) : सुजौली थाना क्षेत्र के टपरा बाजार की कक्षा नौ की छात्रा का आठ दिन पहले कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
गांव की 14 वर्षीय छात्रा पांच अक्टूबर को सरस्वती शिशु मंदिर सुजौली में पढ़ने गई थी। वापस न लौटने पर परिवारजनों ने खोजबीन की। इसके बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। एसओ रामजी सिंह ने बताया कि अपहृत छात्रा की तलाश की जा रही है।