Move to Jagran APP

करवा चौथ आज, महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

बाजार में दुकानों पर खरीदारी को महिलाओं की उमड़ी भीड़

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:24 PM (IST)
करवा चौथ आज, महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत
करवा चौथ आज, महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

बहराइच : जिले में करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। इसके लिए शनिवार को बाजार गुलजार रहे। दिन भर महिलाएं दुकानों पर खरीदारी करने में जुटी रहीं।

loksabha election banner

इस दिन महिलाएं निराजल व्रत रखकर पूजन-अर्चन करके पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। पति का दर्शन करने के बाद ही जल का ग्रहण करेंगी। महिलाएं अपने-अपने तरीके से यह पर्व मनाती हैं। इसकी पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजार में करवा, फल-फूल व पूजन सामग्री का सामान खरीदा। करवा चौथ के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुहागिन महिलाओं ने पूजन सामग्री के साथ ही विभिन्न प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन के सामग्री की खरीदारी की। सराफा की दुकानों सहित साड़ी की भी जमकर खरीदारी की गई। इसके चलते देर रात तक बाजार गुलजार रहे। नानपारा :

सुहागिन महिलाओं ने पर्व को लेकर जमकर खरीदारी की। इस विशेष पर्व को लेकर महिलाएं खरीदारी करने सुबह से ही बाजार पहुंचने लगी। ब्यूटी पार्लर, साड़ियों व बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। करवा चौथ पर्व को लेकर साड़ियों का बाजार गुलजार होने से कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। इस बार के करवा चौथ पर डाइट, प्लेन बार्डर व सिफान की साड़ियां महिलाओं की विशेष पसंद बनीं हैं। वहीं ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिग रही। सुबह से ही महिलाएं पार्लर पर अपनी बारी का इंतजार करती रही। व्यापारियों का कहना है कोरोना काल में विगत दो साल से मिठाई, कपड़ा, ज्वैलरी आदि का बाजार ठंडा रहा। इस बार कोरोना का असर कम होने के कारण सभी को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

मेहंदी सजना के नाम की

बहराइच : करवाचौथ पर मेहंदी सौभाग्य की निशानी मानी जाती है। करवाचौथ पर पारंपरिक मेहंदी का महत्व है, लेकिन समय के आधुनिक होने पर मेहंदी भी आधुनिक होती जा रही है। इसमें राजस्थानी, मारवाड़ी मेहंदी शामिल है। करवाचौथ के साथ ही कई पर्व शुरू हो जाते हैं। हर महिला के जीवन में मेहंदी का महत्व होता है। महिलाएं दोनों हाथों में नई डिजाइन की मेहंदी पसंद करती हैं। दोनों हाथों पर मेहदी फैशन बन गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.