'बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारें शिक्षक'
विशेश्वरगंज/कैसरगंज(बहराइच) : बुधवार को विशेश्वरगंज व कैसरगंज में चल रही ब्लॉकस्तरीय बा
विशेश्वरगंज/कैसरगंज(बहराइच) : बुधवार को विशेश्वरगंज व कैसरगंज में चल रही ब्लॉकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण ¨सह रहे। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किया गया।
विशेश्वरगंज ब्लॉक में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ¨सह व पयागपुर विधानसभा के विधायक सुभाष त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि निशंक त्रिपाठी रहे। सांसद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खेलने के साथ-साथ मन लगा कर पढ़ने को कहा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनमें प्रतिभाएं छिपी हुई है। इसे निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। इस मौके पर पंकज कुमार वर्मा, एसपी ¨सह, पं. कृष्ण मोहन शुक्ल, आनंद पांडेय, कृष्ण कुमार गिरि, महेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे। कैसरगंज के रानीबाग मैदान में आयोजित बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन न्याय पंचायत कुंडासर ने सुपर चैंपियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। दूसरा स्थान न्याय पंचायत बदरौली को मिला। प्रतिभागियों को एसडीएम पंकज कुमार व बीईओ रमन ¨सह ने शील्ड व मेडल दिया। इस मौके पर रियाज अहमद, सूर्य कुमार ¨सह, रामतेज, फारूख अहमद, बनमाली शर्मा, नौरंग ¨सह, कमलेश श्रीवास्तव, उमा प्रसाद वर्मा, मास्टर रफीक व अन्य मौजूद रहे।