Move to Jagran APP

बढ़ा जलस्तर, लाल निशान पार हुई घाघरा

700724 क्यूसेक पानी छोड़ा गया घाघरा नदी में 106.366 मीटर लाल निशान पहुंचा जलस्तर 65 गांवों पर गहराया बाढ़ का खतरातीन सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा जलस्तर

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 10:32 PM (IST)
बढ़ा जलस्तर, लाल निशान पार हुई घाघरा

बहराइच : बुधवार को तीनों बैराजों से 7,007,24 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे घाघरा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने लगा है। तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।

loksabha election banner

एल्गिन ब्रिज पर घाघरा का जलस्तर लाल निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 106.366 मीटर रिकार्ड किया गया। यहां घाघरा लाल निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि शारदा बैराज से 221626, गिरिजापुरी बैराज से चार लाख 70 हजार 800 व सरयू बैराज से 8298 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

महसी तहसील के पंचदेवरी, मांझा दरियाबुर्द, चिरईपुरवा, बांसगढ़ी, तिकुरी, पिपरी, कोरहवा, कायमपुर, गोलागंज, जोगापुरवा, सिलौटा, तारापुरवा, प्रहलादपुरवा, छत्तरपुरवा, घूरदेवी, भौंरी, संगवा समेत 65 गांवों पर भीषण बाढ़ के संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बसंतलाल, शुभम मिश्र, बैठू, राजीव, सोनेलाल मिश्र का कहना है कि धान की फसल पक कर कटने को तैयार है। राजी चौराहा- मांगलपुरवा, गरेठीगुरुदत्त सिंह, लीलापुरवा, महसीटेपरा समेत छह संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। मैकूपुरवा, गरेठी, अटोडर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस गया है। निचले गांवों के लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। तहसीलदार डा. सुनील कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्वकर्मी तैनात हैं। नायब तहसीलदार विपुल कुमार सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन हर समस्या से निपटने के लिए मुस्तैद है।

डीएम ने लिया बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा

बौंडी: जिलाधिकारी डा. दिनेशचंद्र ने बौंडी, जोगापुरवा एवं गोलागंज गांव का निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम महसी एसएन त्रिपाठी को निर्देश दिया कि महसी तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते रहें। बाढ़ राहत चौकियों एवं शरणालयों को अलर्ट रखें। हर गांवों में नाव एवं नाविकों की तैनाती सुनिश्चित कराएं। एडीएम मनोज ने तिकुरी, पिपरी, कोरहवा, मुरौव्वा, मुंसारी गांवों में पहुंच स्थित देखी।

नानपारा-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनें रद

मिहींपुरवा: नेपाल से पानी छोड़े जाने से भीरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के समीप तटबंध कट गया। इससे बहराइच-मैलानी रेल प्रखंड पर ट्रेनें रद कर दी गईं। तिकुनिया स्टेशन के आसपास ट्रैक पर पूरी तरह पानी भरा हुआ है। ट्रेन बंद होने से बिछिया रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे। जिले की नदियों का जलस्तर

नदी-बैराज-लाल निशान-जलस्तर

घाघरा-गिरजापुरी-136.80-136.70

घाघरा- एल्गिन ब्रिज-106.07-106.366

घाघरा-घूरदेवी-112.135-111.520

सरयू-गोपिया-133.55-131.25

शारदा-शारदा-135.49-135.80

(जलस्तर मीटर में है)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.