Move to Jagran APP

गणेश चतुर्थी आज, तिल-गंजी से सजे बाजार

बहराइच : माघ कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाने वाला प्रसिद्ध संकष्टी गणेश चतुर्थी पर्व शुक्रवार को ह

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jan 2018 11:18 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2018 11:18 PM (IST)
गणेश चतुर्थी आज, तिल-गंजी से सजे बाजार

बहराइच : माघ कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाने वाला प्रसिद्ध संकष्टी गणेश चतुर्थी पर्व शुक्रवार को है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। शाम को चंद्रोदय के बाद महिलाएं विधि विधान के साथ विघ्नहर्ता गणेश का पूजन कर संतानों के दीर्घायु व सुख समृद्धि का वरदान मांगेंगी। पर्व के लिए बाजार में लइया, तिल, गुड़, गंजी की दुकानों पर दिन भर खरीदारों की भीड़ उमड़ती रही।

loksabha election banner

माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चौथ के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं इस दिन सुख समृद्धि, संतान की मंगलकामना के साथ पूरे दिन निर्जल व्रत रखेंगी। शाम को चंद्रोदय के बाद पूजन कार्य संपन्न होगा। इस व्रत के पूजन में तिल व इससे बने पकवानों से भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पर्व के के लिए शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में तिल, गंजी, गुड़, लइया व मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। शहर के पानी टंकी, चौक बाजार, छावनी, समेत अन्य बाजारों में लोग दिन भर पर्व से जुड़ी सामग्रियों की खरीद करते रहे। ठेलों पर भी लइया, तिल, रामदाना आदि के लड्डुओं की लोगों ने खरीदारी की। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में भी पर्व से जुड़ी सामग्रियों की बिक्री जोरों पर रही। कैसरगंज, नानपारा, महसी, पयागपुर, विशेश्वरगंज, रुपईडीहा, जरवलरोड, फखरपुर समेत अन्य जगहों पर भी बाजार गुलजार रहे।

पूजन का मुहूर्त

पं. यमुना प्रसाद पाठक ने बताया कि शुक्रवार को चंद्रोदय रात नौ बजकर तीन मिनट पर होगा। इसके बाद भगवान गणेश का पूजन-अर्चन होगा। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाकर महिलाएं अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए कामना करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.