विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rubab Sayda Passed Away: पूर्व सांसद रुबाब सईदा का न‍िधन, बेटी के घर अलीगढ़ में ली अंत‍िम सांस

Published: Tue, 06 Feb 2024 10:05 AM (IST)Updated: Tue, 06 Feb 2024 10:44 AM (IST)

पूर्व सांसद रुबाब सईदा का मंगलवार की सुबह सात बजे अलीगढ़ में निधन हो गया। तारा महिला इंटर कॉलेज की ...और पढ़ें

पूर्व सांसद रुबाब सईदा का अलीगढ़ में निधन। - फाइल फोटो
पूर्व सांसद रुबाब सईदा का अलीगढ़ में निधन। - फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सपा नेता यासर शाह की मां और पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी बहराइच लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहतरमा रुबाब सईदा का मंगलवार सुबह लगभग सात बजे निधन हो गया।

शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी पूर्व सांसद रुआब सईदा (75) पति पूर्व कैबिनेट मंत्री/पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉक्टर वकार अहमद शाह अपनी बेटी डॉक्टर अलवीरा शाह के यहां इस समय अलीगढ़ में रहती थीं। उनकी तबीयत कुछ दिन से खराब चल रही थी। मंगलवार सुबह 6:30 बजे के आसपास उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया। यह समाचार जिले में पहुंची तो परिवार के साथ सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

सपा नेता डॉ अनवारूल रहमान ख़ान ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह रात में ही अलीगढ़ में बहन के घर पहुंच गए हैं। वह मां का शव लेकर बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। दोपहर तक जिला मुख्यालय आ जाएंगे। इसके बाद मंगलवार शाम को सात बजे के आसपास आजाद इंटर कॉलेज के निकट स्थित छड़े शाह तकिया के निकट कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2004 में सांसद रहीं रुआब सईदा 

बता दें क‍ि रुआब सईदा वर्ष 1995 में जिला पंचायत अध्यक्ष, वर्ष 2004 में सांसद रहीं। इससे पूर्व वह तारा महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य भी रहीं।