दबंगो ने महिला को पीटा, मुकदमा दर्ज
संसूबहराइच कैसरगंज थाना क्षेत्र के बढौली परानापुर निवासी महिला का नाली पाटने को लेकर गांव के ही कुद दबंगो से विवाद हो गया। विरोध करने से नाराज दबंगो ने महिला को लाठी डंडो से जमकर पीटा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
संसू, बहराइच : कैसरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ौली परानापुर में नाली पाटने को लेकर हुए विवाद में महिला की दबंग लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। चोटिल महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ौली परानापुर की अनुसूचित जाति की गंगादेई पत्नी रामतेज ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि गांव के विश्वनाथ पुत्र सूर्यभान, ललित व विपिन पुत्र विश्वनाथ व बरसाती पुत्र देवता उसके घर के सामने बनी नाली को पाट रहे थे। विरोध करने पर उसे मारापीटा। उन्होंने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।