Move to Jagran APP

किसानों का आर्थिक संबल साबित हो रहीं कृषि योजनाएं

कृषि विज्ञानियों ने किसानों को सुझाए बेहतर उत्पादन के तरीके किसानों से फसल अवशेष न जलाए जाने की अपील

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Mar 2021 10:48 PM (IST)Updated: Sun, 21 Mar 2021 10:48 PM (IST)
किसानों का आर्थिक संबल साबित हो रहीं कृषि योजनाएं
किसानों का आर्थिक संबल साबित हो रहीं कृषि योजनाएं

बहराइच : प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर चल रहे कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को 14 ब्लॉकों में किसान गोष्ठी व कृषि मेले का आयोजन किया गया। एक मंच पर विज्ञानी, कृषि अधिकारी व किसान बैठे। प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं के जरिए तराई के किसानों को आर्थिक मजबूत करने व कृषि की बेहतरी पर परिचर्चा की गई। विज्ञानियों ने सहफसली खेती को जरूरत बताया तो फसल अवशेष खेतों में न जलाने की नसीहत भी दी। जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के लाभ से जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने की सलाह दी। कृषि अधिकारियों ने योजनाओं से लाभान्वित होने का तरीका बताया।

loksabha election banner

महसी : ब्लॉक परिसर में किसान मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। कृषि, उद्यान, रेशम विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा ने खरपतवार नियंत्रण, उन्नतशील बीजों के चयन की जानकारी दी। 15 किसानों को सम्मान निधि का प्रमाण पत्र सौंपा गया। गोदाम प्रभारी मनोज पटेल, एसडीएम एसएन त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी, बीडीओ एसपी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, सीडीपीओ सीमा इसराइल, अरविद शर्मा, भुवन मिश्र, उमाशंकर मिश्र, अजय मौर्य, विकास सिंह, दिनेश शुक्ल रहे। नानपारा : नगर पालिका परिसर में मिशन व्यापारी कल्याण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता एसडीएम सूरज पटेल ने की। मुख्य अतिथि विधायक माधुरी वर्मा व विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अब्दुल मोहिद राजू रहे। विधायक ने सरकार की चार साल की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि सरकार किसान और व्यापारी की आय बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, अजय गुप्त, सीओ डॉ.जंग बहादुर यादव, अब्दुल मुशीर सेठ, एपी श्रीवास्तव रहे। शिवपुर : ब्लॉक में किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मनीष आर्या रहे। पुरुषोत्तम जायसवाल, वीरेंद्र यादव, डॉ. साहित्य भूषण यादव, फूल कुमार गौतम रहे। बलहा : ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ब्लॉक कृषि अधिकारी हरीश कुमार मौर्य रहे। आनंद गोंड, अशोक जायसवाल, अरविद चौधरी, बीडीओ रंजन लाल गुप्त रहे। विशेश्वरगंज : ब्लॉक परिसर में किसान मेले के मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। पवन तिवारी, डीएओ सतीश पांडेय, बीडीओ अमित मिश्र रहे। चर्दा : नवाबगंज ब्लॉक में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक माधुरी वर्मा रहीं। पयागपुर : नगर पंचायत कार्यालय पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी ने 57 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। एसडीएम केपी भारती, निशंक त्रिपाठी व पप्पू सिंह रहे। मिहींपुरवा : ब्लॉक परिसर में समारोह की मुख्य अतिथि विधायक सरोज सोनकर रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.