विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बहराइच में जेल से रिहा युवक की वाहन से टक्कर में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Wed, 30 Sep 2026 03:40 PM (IST)

बहराइच के मोतीपुर में जेल से दो दिन पहले छूटे युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिवारजनों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मोतीपुर में वाहन की टक्कर से जेल से छूटे युवक की मौत।

  2. रविन्द्र निषाद दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था।

  3. परिवारजनों ने मृतक के ससुरालियों पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, बहराइच। मोतीपुर के नैनिहा चौराहा के पास मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आए युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

उपचार के लिए घायल को सीएचसी मोतीपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारजन ने मृतक के ससुरालीजन पर सुनियोजित तरीके से भाई की हत्या का आरोप लगाया है।

ग्राम सभा सेमरहना निवासी रविन्द्र निषाद का विवाह इलाके के मंझाव निवासी सविता के साथ हुआ था। 11 मार्च को सविता ने खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पिता अर्जुन ने दामाद समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर जानमाल की धमकी भी दी जाती रही।

पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। लगभग चार माह से जेल में बंद रहा रविंद्र दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था। इसके बाद से ससुरालीजन द्वारा लगातार जानमाल की धमकी दी जा रही थी, लेकिन वह मौन रहा। मंगलवार को वह नैनिहा कांटा चौराहे पर गया था।

शाम लगभग 7.30 बजे घर आने के लिए सड़क पार कर रहा था। तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मिहींपुरवा भेजा गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पूरे इलाके में यह बात चर्चा का विषय बन गया है कि युवक की सुनियोजित हत्या की गई है। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद गौंड ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर-तुलसीपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत