Move to Jagran APP

भाविप के कार्यक्रम में महिला संरक्षण पर जोर

बहराइच : रविवार को हरियाली रिसार्ट में भारत विकास परिषद की ओर से ओजस्वी महिला शक्ति स

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 11:19 PM (IST)
भाविप के कार्यक्रम में महिला संरक्षण पर जोर
भाविप के कार्यक्रम में महिला संरक्षण पर जोर

बहराइच : रविवार को हरियाली रिसार्ट में भारत विकास परिषद की ओर से ओजस्वी महिला शक्ति समन्वयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.प्रज्ञा त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि मुकेश जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने महिला संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे मे जागरूक रहने के लिए टिप्स दिए। रीजनल मंत्री ऊषा अस्थाना ने महिलाओं के लिए भारत विकास परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बहराइच शाखा ने 23 नए सदस्यों को संस्था में सदस्यता दिलाई। सभी नए सदस्यों को राजेश मल्होत्रा ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का प्रांतीय अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ने स्वागत किया। इस दौरान लखनऊ व बहराइच शाखाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर राजेश मल्होत्रा, रामजी जायसवाल, बैजनाथ रस्तोगी, शिवशरण अस्थाना, अमिता जैन समेत अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.