दहेज हत्या का आरोपित गिरफ्तार
रिसियामोड़(बहराइच) : रामगांव थाना क्षेत्र के धोबिया निवासी महिला की शादी पास के मुद्धापुर गा
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM (IST)
रिसियामोड़(बहराइच) : रामगांव थाना क्षेत्र के धोबिया निवासी महिला की शादी पास के मुद्धापुर गांव निवासी चिन्गू पुत्र बकरीदी से हुई थी। दस दिन पूर्व महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पति चिनगू पर दहेज हत्या के लिए प्रताड़ित कर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने नामजद तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपित थाना क्षेत्र के गंभीरवा के पास मौजूद था। सूचना पर एसओ ब्रह्मानंद ¨सह ने पुलिसकर्मियों के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें