पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विशेश्वरगंज (बहराइच) : दहेज के लिए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना¨सहपुरवा की युवती को सस
विशेश्वरगंज (बहराइच) : दहेज के लिए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना¨सहपुरवा की युवती को ससुराल से भगा दिया गया। बुधवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ।
एसओ रामकुमार सरोज ने बताया कि मुन्ना¨सहपुरवा निवासी सरिता ¨सह ने तहरीर दी कि पांच माह पूर्व उसकी शादी अयोध्या जिले के रकाबगंज थाना क्षेत्र के कंधारी बाजार निवासी अर्जित ¨सह पुत्र आनंद ¨सह से हुई थी। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये नकद मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर उसे मारा पीटा जाता था। पांच दिन पहले भाईदूज पर मायके जाने की बात कहने पर नकदी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर जीप में बैठाकर देर रात उसे गांव के बाहर लाकर छोड़ कर ससुरालीजन फरार हो गए। महिला की तहरीर पर अर्जित ¨सह, अर्पित ¨सह, अंकित ¨सह पुत्रगण आनंद ¨सह, अंकिता ¨सह पुत्री आनंद ¨सह व आनंद ¨सह पुत्र श्री प्रताप ¨सह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।