मनरेगा के काम का डीएम ने सीडीओ संग किया निरीक्षण
डीएम ने अचौलिया गांव में चल रहे मनरेगा कार्यो का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। इस दौरान सीडीओ भी मौजूद थे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 11:02 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 12:29 AM (IST)
बहराइच : ग्राम पंचायत अचौलिया में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी अरविद चौहान के साथ मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की पटाई, नाला सफाई आदि की गुणवत्ता परखी। गोशाला, मनरेगा से बनाए गए पार्क व स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कार्य को जनोपयोगी करार दिया और कहा कि प्रवासी श्रमिकों को गांव में रोजगार मिल रहा है। सीडीओ ने प्रवासी श्रमिकों को भरोसा दिया कि मनरेगा में काम की कमी नहीं है। अधिकारियों ने प्रधान उषा सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह की गांव में कराए जा रहे कार्यों को लेकर सराहना की। उनके साथ परियोजना निदेशक अनिल सिंह, बीडीओ तेजवंत सिंह भी थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें