घर से निकले युवक का नहर में उतराता मिला शव
संसूबहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के सरायकाजी गांव में बुधवार को घर से निकले व्यक्ति का शव दूसरे दिन नहर में उतराता पाया गया। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेकनें की आशंका जताई है। क
संसू,बहराइच : फखरपुर थाना क्षेत्र के सरायकाजी गांव में बुधवार को घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन नहर में उतराता मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच- पड़ताल शुरु कर दी है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव नहर में फेकें जाने की आशंका जताई है।
सरायकाजी के अहमद अली उर्फ जगनुआ (40) पुत्र मुहम्मद उमर शाम को गांव के ही एक युवक के साथ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटे तो परिवारजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। गुरुवार को कोठवलकला गांव के पास बहने वाली नहर पुल के पास उसका शव पानी में उतराता पाया गया। मृतक के परिवारजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडेय व अपराध निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। एसओ ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।