सरयू तट पर धूप सेंकते दिखा मगरमच्छ
बहराइच: शनिवार को दोपहर में सरयू नदी के गोलवाघाट पर मगरमच्छ निकल आया। मगरमच्छ को द
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:33 PM (IST)
बहराइच: शनिवार को दोपहर में सरयू नदी के गोलवाघाट पर मगरमच्छ निकल आया। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगो की भीड जुट गई। लोगो ने धूप सेंक रहे मगरमच्छ को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। सूरज ढलने के बाद मगरमच्छ नदी में चला गया।
बहराइच-लखनऊ मार्ग पर बहराइच वन प्रभाग के सदर रेंज में सरयू नदी के गोलवाघाट पुल के पास मगरमच्छ आ गया। खेत से लौट रहे ग्रामीणों की नजर धूप सेंक रहे मगरमच्छ पर पड़ी। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुल से गुजरने वाले राहगीर भीड़ देखकर वहां पहुंचने लगे। मगरमच्छ की लोगों ने फोटो खींची। लगभग डेढ़ घंटे धूप सेंकने के बाद मगरमच्छ सरयू नदी में चला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें