Move to Jagran APP

जुलूस निकालते समय पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

कोरोना प्रतिबंधों को दरकिनार कर कांग्रेसियों ने पार्टी

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:42 PM (IST)
जुलूस निकालते समय पुलिस से भिड़े कांग्रेसी

बहराइच : कोरोना प्रतिबंधों को दरकिनार कर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी के मसले पर कांग्रेस ने जुलूस निकाला, जिसे रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करते अठकोनवा चौराहे तक पहुंच गए। यहां से पुलिस ने नाकेबंदी कर आगे बढ़ने से रोक दिया तो रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए।

loksabha election banner

डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि, कर्मचारियों के भत्तों में कटौती व खत्म होती नौकरियों तथा आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से निकलकर कांग्रेसजन पुलिस कर्मियों के अवरोध को नाकाम करते हुए अठकोनवा चौराहे तक पहुंचे। वहां चक्का जाम किया। यहां से कांग्रेस भवन वापस आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, एआइसीसी सदस्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम सलमानी, कमला सोनी, मुनऊ मिश्र, मुकुंदजी शुक्ल, तारिक बेग, मनु देवी, नूरी खान, रेहाना अंजुम, दीनानाथ पांडेय, अनिल सिंह, शेख जकरिया शेखू, डॉ. एएम सिद्दीकी, पुत्तन खां, एहसान वारिस, विपुल मिश्र, रवि श्रीवास्तव, फरीद, देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रीरामट, हसन इश्तियाक सहित लगभग सौ कांग्रेसजन शामिल थे। - महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी के मसले पर कांग्रेस का प्रदर्शन

- धक्का-मुक्की करते अठकोनवा चौराहे तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम चित्र-10 जासं, बहराइच : कोरोना प्रतिबंधों को दरकिनार कर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी के मसले पर कांग्रेस ने जुलूस निकाला, जिसे रोकने का प्रयास कर रहे पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करते अठकोनवा चौराहे तक पहुंच गए। यहां से पुलिस ने नाकेबंदी कर आगे बढ़ने से रोक दिया तो रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए।

डीजल-पेट्रोल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि, कर्मचारियों के भत्तों में कटौती व खत्म होती नौकरियों तथा आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भवन से निकलकर कांग्रेसजन पुलिस कर्मियों के अवरोध को नाकाम करते हुए अठकोनवा चौराहे तक पहुंचे। वहां चक्का जाम किया। यहां से कांग्रेस भवन वापस आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया।

प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र, एआइसीसी सदस्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल, विजय कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुस्तकीम सलमानी, कमला सोनी, मुनऊ मिश्र, मुकुंदजी शुक्ल, तारिक बेग, मनु देवी, नूरी खान, रेहाना अंजुम, दीनानाथ पांडेय, अनिल सिंह, शेख जकरिया शेखू, डॉ. एएम सिद्दीकी, पुत्तन खां, एहसान वारिस, विपुल मिश्र, रवि श्रीवास्तव, फरीद, देवेंद्र श्रीवास्तव, श्रीरामट, हसन इश्तियाक सहित लगभग सौ कांग्रेसजन शामिल थे।

---------------

सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन

जरवल : नगर पंचायत में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्त ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक पुस्तिका का विमोचन किया। भाजपा नेता गौरव वर्मा, अभिजीत गुप्त, माजिद सिद्दीकी, शब्बू मंसूरी, शाकिर अली, गुलाम रसूल, राहुल गुप्त मौजूद रहे। (संसू) अशोक बने प्रदेश सचिव

जरवल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की संस्तुति पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने अशोक कुमार सोनी को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति किया है। उन्हें जिला कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी दी है। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.