नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गुणगान
कांग्रेस समेत कई संगठनों ने मनाई 75वीं पुण्यतिथि
संसू, बहराइच : आजाद हिद फौज के संस्थापक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मंगलवार को 75 पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। बहराइच विकास मंच ने सेनानी भवन में नेताजी को नमन किया। इस मौके पर अध्यक्ष हर्षित त्रिपाठी, संरक्षक अनिल त्रिपाठी मौजूद रहे।
कांग्रेस भवन सभागार में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस ऐसे क्रांतिकारी थे, जिनको सम्मान से लोग नेताजी कहते थे। देश की स्वतंत्रता के लिए वे संघर्ष करते हुए बलिदान हो गए। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में उनका नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। कांग्रेसियों ने विजयलक्ष्मी पंडित को भी 120वीं जयंती पर याद किया। इस मौके पर मुकुंदजी शुक्ल, शेख जकरिया शेखू, मुहम्मद शहनवाज, मुस्तकीम सलमानी, मुनऊ मिश्र, अमरनाथ शुक्ल मौजूद रहे।
विशेश्वरगंज के मधनगरा में भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुआई में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सलाम किया। सुनील मिश्र, दद्दन मिश्र, कुंवर बहादुर मिश्र, प्रदीप मिश्र आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।