विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणेश पूजा पंडाल में घुसकर समुदाय विशेष के लोगों ने काटा हंगामा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 31 Aug 2017 11:55 PM (IST)

बहराइच : बुधवार रात रिसिया नगर के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्रीगणेश की पूजा के

गणेश पूजा पंडाल में घुसकर समुदाय विशेष के लोगों ने काटा हंगामा
गणेश पूजा पंडाल में घुसकर समुदाय विशेष के लोगों ने काटा हंगामा

बहराइच : बुधवार रात रिसिया नगर के इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भगवान श्रीगणेश की पूजा के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पूजा स्थल पर जमकर हंगामा काटा। पूजा समिति के सदस्यों को भक्ति गीत को बंद करने के लिए धमकाया। समिति के सदस्यों ने थाने पर सूचना दी। कार्रवाई न होने पर देर रात तक आक्रोशित लोग थाने का घेराव कर नारेबाजी की। मामला संवेदनशील होता देख कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। पांच नामजद व 10 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिसिया थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मे हनुमान मंदिर है। यहां बाल युवा समिति के बैनर तले पांच वर्षों से भगवान श्रीगणेश का महोत्सव मनाया जाता है। देर रात आरती के दौरान दर्जन भर से अधिक समुदाय विशेष के युवकों ने मंदिर पर पहुंकर पूजा समिति के सदस्यों से भजन-कीर्तन बंद करने के लिए धमकाया। मना करने पर हंगामा करने के साथ हाथापाई पर उतर आए। समिति के अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने समिति के सदस्यों ऋषभ, शशांक व शुलभ के साथ थाने पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर लोग प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी की। घटना की सूचना पर सीओ केके ¨सह चौहान व दरगाह शरीफ एसओ संजय दूबे समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों में जुबेर खां पुत्र जाबिर खां, फैज अंसारी पुत्र मारूफ अंसारी, रिजवान अहमद पुत्र मुन्ना अहमद, साहिल इदरीशी पुत्र मुबारक इदरीशी, इश्तियाक अहमद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान जिपं सदस्य डॉ.राजू निगम, मंजू गुप्ता, राकेश मित्तल, राजेश निगमू, डॉ.केसी ओझा, राम प्रकाश गुप्ता, सचिन साहू, रोहित मित्तल, आशीष गर्ग, प्रशांत यज्ञसैनी,मुन्ना मोदनवाल, विक्रम ¨सह, बलजीत ¨सह, राकेश निगम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।