दिन में धूप से मिली राहत, शाम को बढ़ी गलन
बहराइच: तराई में बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सूरज के चढ़ने के साथ ही धूप
बहराइच: तराई में बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सूरज के चढ़ने के साथ ही धूप खिलने लगी। इससे लोगों को राहत मिली। सूरज ढलने के साथ ही गलन बढ़ गई। हालाकि अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 15 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा।
पहाड़ों पर बर्फबारी थमने से तराई में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। पछुआ हवाएं थमने से ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप रहा, लेकिन सूरज निकलने से कोहरा छंटा। दिन का पारा एक डिग्री चढ़कर 19 पहुंच गया, जबकि रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। धूप निकलने से लोग घरों से बाहर निकल कामकाज निपटाते दिखे। बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहे। सड़कों पर भी वाहन रफ्तार भरते दिखे। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी ¨सह ने बताया कि मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पछुआ हवाएं भी मंद रहेंगी। सुबह व शाम हल्का कोहरा पड़ेगा ,लेकिन शाम को गलन रहेगी।